Raipur

CG : सॉफ्टवेयर – कोडिंग में करियर बनाने का सुनहरा मौका लड़कियों के लिए ‘फ्री गर्ल्स ओनली कैंपस’, रहने – खाने तक सब मुफ्त, जानिए पूरी डिटेल

रायपुर : टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहने वाली लड़कियों के लिए रायपुर में एक अनोखी पहल शुरू की गई है। यहां खोला गया स्पेशल गर्ल्स-ओनली कैंपस लड़कियों को सॉफ्टवेयर, कोडिंग और इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग पूरी तरह फ्री में देगा। इस कैंपस में पढ़ाई के साथ-साथ रहने, खाने और स्टडी मटीरियल तक की पूरी सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है। यह मॉडल खासकर उन छात्राओं के लिए बनाया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन टेक सेक्टर में भविष्य बनाना चाहती हैं।

कैंपस की खासियतें

  • 2 साल का फुल टाइम टेक प्रोग्राम
  • लैपटॉप + इंटरनेट + हॉस्टल सुविधाएं
  • फ्री कोडिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग स्किल्स
  • देश-विदेश की कंपनियों में प्लेसमेंट सपोर्ट

स्टाफ टीम का दावा है कि यहां की ट्रेनिंग मॉडर्न इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के अनुसार तैयार की गई है ताकि लड़कियों को बेहतर जॉब विकल्प मिल सकें।

एडमिशन प्रक्रिया – केवल 3 चरण

  • मैथ बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट
  • टेस्ट के बाद इंटरव्यू
  • फाइनल सेलेक्शन के बाद रायपुर में फ्री हॉस्टल जॉइनिंग

संस्था कहती है कि यह मॉडल आने वाले वर्षों में प्रदेश की लड़कियों को टेक्नोलॉजी फील्ड में नई पहचान दिलाने में बड़ा कदम साबित होगा।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 111