Raipur

Ind vs SA Tickets : आज यहां से खरीद पाएंगे भारत ‑ साउथ अफ्रीका वनडे टिकट इनके पास फ्री में मैच देखने का मौका

रायपुर : टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच तीन दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा है। ये मुकाबला 3 दिसंबर की दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की साइट 28 नवंबर को शाम 5 बजे से खोल दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने टिकटजिनी डॉट इन को जिम्मेदारी दी है।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें 1 दिसंबर से रायपुर पहुंचना शुरू करेंगी। 2 दिसंबर को दोनों टीमें शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करने उतरेंगी। स्टूडेंट्स के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत वे 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम जाकर ही अपनी टिकट खरीद सकेंगे। कुल 48 हजार टिकटों की बुकिंग की जा रही है। ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए क्रिकेट संघ ने प्रत्येक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट जारी करने का नियम लागू किया है।

वहीं, प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ी फ्री में मैच देख सकेंगे। आपको बता दें 24 नवंबर को सुबह इंडोर स्टेडियम स्थित टिकट काउंटर पर स्टूडेंट्स के लिए 1500 रुपये वाली टिकट सिर्फ 800 रुपये में उपलब्ध कराई गई। रियायती दर की जानकारी मिलते ही छात्रों की भारी भीड़ सुबह चार बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगी, जिसके चलते लंबी कतारें लग गईं।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 147