Raipur

CG ACB/EOW Raid Breaking : छत्तीसगढ़ के 20 ठिकानों पर एसीबी और EOW की रेड पढ़े पूरा डिटेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एसीबी और EOW ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आबकारी और DMF घोटाले में प्रदेश के 20 ठिकानों पर दबिश दी है। एसीबी और EOW ने अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर रेड मारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह से रायपुर, जगदलपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर और बिलासपुर सहित कई अन्य जिलों में कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास और कारोबारी हरपाल अरोरा शामिल हैं। पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की गई है, साथ ही उनके 6 रिश्तेदारों के रायपुर स्थित ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। DMF घोटाले के मुख्य आरोपी कारोबारी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर भी EOW की टीम ने दबिश दी है। वही बिलासपुर के कारोबारी अशोक टुटेजा के घर और दफ्तरों पर भी रेड मारी है।

अंबिकापुर में पशु विभाग के अधिकारी डॉ. तनवीर अहमद और कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी एसीबी और EOW की टीमें छापे मार रही हैं। रेड की कार्रवाई अभी भी जारी है। अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहें है।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 107