Raipur

CG Breaking : आवारा कुत्ते अब शिक्षकों के हवाले, DPI ने जारी किया आदेश, पढ़े पूरा डिटेल

रायपुर : राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में अब कुत्तों की सूचना देने स्कूलों में नोडल नियुक्त किया जाएगा। जिसके लिए लोक शिक्षण संचालनालाय ने सभी DEO को पत्र भेजा है। जारी आदेश के अनुसार, स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख नोडल नियुक्त होंगे, जो स्कूल के आसपास आवारा कुत्तों की सूचना देंगे। इसके साथ ही नजदीक के डॉग कैचर नोडल अधिकारी को भी सूचना देंगे। बता दें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह पत्र जारी किया गया है।

जारी आदेश में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर की गई सुनवाई और दिए गए आदेश की समीक्षा का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही तीन बिंदुओं में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक शाला के प्राचार्य/ संस्था प्रमुख को नोडल नियुक्त किया जाए ,जो शाला परिसर के आस–पास विचरण कर रहे आवारा कुत्तों की सूचना,ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत/निगम के डॉग क्रैचर नोडल अधिकारी को देंगे।

शाला प्रमुख ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत/ निगम के सहयोग से शाला में आवारा कुत्तों के प्रवेश की रोकथाम हेतु आवश्यक प्रबंध करेंगे। आवारा कुत्तों के काटने पर प्रभावित बच्चे को त्वरित रूप से उपचार हेतु निकट के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। आज डीपीआई ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 92