Raipur

CG Vyapam Exam 2025 : व्यापम ने आगामी परीक्षाओं के लिए जारी किए नए दिशा – निर्देश देखे पूरा डिटेल ….

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यापम ने आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुँचने से लेकर ड्रेस कोड तक कई जरूरी नियमों का पालन करना होगा। इन दिशानिर्देशों का पालन न करने पर एग्ज़ाम देने से भी रोका जा सकता है।

परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र का अवलोकन करें

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे एग्ज़ाम से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण जरूर करें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी न आए।

2 घंटे पहले पहुँचें – 30 मिनट पहले बंद होगा मुख्य द्वार

  • परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है, ताकि फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन हो सके।
  • मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा।
    उदाहरण: यदि परीक्षा 11 बजे है → मुख्य द्वार 10:30 बजे बंद।

ड्रेस कोड – किन रंगों के कपड़े वर्जित होंगे?

परीक्षा केंद्र में जाने के लिए हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य है।

इन रंगों के कपड़े पहनना सख्त मना है:

  • काला
  • गहरा नीला
  • गहरा हरा
  • जामुनी
  • मैरून
  • बैंगनी
  • गहरा चॉकलेटी

 स्वेटर: केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है।

धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थी ध्यान दें

ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्त समय से पहले केंद्र पर पहुँचना होगा।
उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा।

फुटवियर और ज्वेलरी नियम

  • फुटवियर के रूप में केवल चप्पल (Slippers) पहनें।
  • कान में किसी भी प्रकार के आभूषण वर्जित हैं।

परीक्षा कक्ष में क्या-क्या ले जाना मना है?

परीक्षार्थी निम्न चीजें अंदर नहीं ले जा सकते:

  • मोबाइल फोन
  • इलेक्ट्रॉनिक घड़ी
  • ईयरफोन
  • पर्स, पाउच
  • बेल्ट
  • टोपी
  • किसी भी प्रकार के संचार उपकरण

प्रवेश पत्र से जुड़े नियम

  • प्रवेश पत्र के सभी पेज एक तरफ प्रिंट करें।
  • प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र अनिवार्य है।
    मान्य पहचान पत्र:
    • आधार कार्ड
    • वोटर ID
    • पेन कार्ड
    • ड्राइविंग लाइसेंस

मूल ID नहीं होने पर एग्ज़ाम देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि प्रिंटेड एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं है → 2 पासपोर्ट साइज कलर फोटो साथ लाएँ।

किस पेन से लिखना है?

  • केवल काला या नीला बॉल पेन ही मान्य है।

अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कड़ी कार्रवाई

यदि कोई परीक्षार्थी नकल या अन्य अनुचित साधन का उपयोग करता है:

  • उसकी अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी
  • आगे की परीक्षाओं में भी प्रतिबंध लग सकता है

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता समेत 12 लोग गिरफ्तार, जानें किस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ?

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 of 53