Job - Nokari

Sarkari Nokari : ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार अवसर, नायब तहसीलदार पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली : सिविल सेवा को सुख-सुविधा और अन्य सुविधाओं के मामले में बेहतरीन नौकरी मानी जाती है। आप भी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, जम्मू और कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी के जरिए पूरे राज्य में नायब तहसीलदार के कुल 75 पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई 2025 या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के ज़रिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक बोर्ड की ओर से कुल 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए और उन्हें उर्दू का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवारों का सेलेक्शन एक लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे और सवाल केवल अंग्रेजी भाषा में होंगे।

  • एज लिमिट :
    – 18 से 40 साल (आरक्षित वर्गों को छूट नियमानुसार दी जाएगी)
  • फीस :
    – जनरल : 600 रुपए
    – एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी : 500 रुपए
  • सिलेक्शन प्रोसेस :
    -रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    -सैलरी : 35,900 – 113500 रुपए प्रतिमाह

इस तरह से कर सकते हैं आवेदन

  • JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ऑनलाइन आवेदन लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल ID और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्टर करें।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए, तो अपने अकाउंट में लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें. अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो और साइन समेत जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • उपलब्ध पेमेंट मैथड का इस्तेमाल करके आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

What's your reaction?

Related Posts

CG Sarkari Naukri : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन, जानिए अंतिम तिथि

जगदलपुर : कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर के द्वारा बस्तर…

CG Job : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी! एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब और कहां कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त…

Sarkari Nokari : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की नई वैकेंसी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

जशपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है।…

CG : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में होगी पंचायत सचिवों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे और कहां से करें आवेदन

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Government Job : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म, इतने पदों पर होगी भर्ती, यहां देखिए पूरी डिटेल

कोरबा : शहर से लगभग अस्सी किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पचरा के हाई…

CG Job : छत्तीसगढ़ में वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, स्नातक पास युवा कर सकेंगे आवेदन, 30000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

अंबिकापुर : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता)…

1 of 6