Durg

CG Breaking : फिल्टर प्लांट की नाली में फंसा मिला अज्ञात युवक का शव जांच मे जुटी पुलिस

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नया बस स्टैंड के सामने स्थित नलघर परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फिल्टर प्लांट की नाली से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेजा गया। शुरूआती जांच में शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है और उस दरमियान शहर के कई वार्ड वही पानी पीते रहे, हालांकि लाश पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस ने सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है। अंडरग्राउंड टंकी में शव मिलने से पूरा निगम अमला सकते में है वहीं घटना के बाद से नेता प्रतिपक्ष संजय कोसले ने जलघर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।…

1 of 22