Sarguja

CG Crime : बेटे ने बाप को डंडे से पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट भागने के दौरान हुआ एक्सीडेंट ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती

सरगुजा : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां बड़े बेटे ने अपने ही पिता को मार डाला। ग्राम गुतुरमा के रहने वाले​​ 80 साल के बुजुर्ग ने एक जमीन की रजिस्ट्री अपनी छोटी बहू के नाम कर दी थी, जिससे नाराज बड़े बेटे ने डंडे से पिता को इतना मारा की उनकी जान चली गई। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटा बाइक से भाग रहा था, तभी उसका एक्सीडेंट हो गया। जहां उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है छोटे बेटे का परिवार साथ रहता था इसलिए बुजुर्ग ने जमीन की रजिस्ट्री छोटी बहू के नाम की थी।

बड़ा बेटा बाहर नौकरी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, गुतुरमा के रहने वाले रूपधर राम सतनामी (80 साल) अपने छोटे बेटों और बहुओं के साथ गांव में रह रहा था। उसका बड़ा बेटा नेतराम सतनामी बैकुंठपुर में नौकरी करता है और अपने परिवार के साथ रहता है। नेतराम का पुत्र भी पशु विभाग में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि रूपधर राम सतनामी ने अपनी छोटी बहू के नाम से जमीन के कुछ हिस्से की रजिस्ट्री कर दी थी। इससे नाराज होकर नेतराम 10 नवंबर को बैकुंठपुर से गृह ग्राम गुतुरमा आया था।

विवाद के बाद डंडों से पीटा, पिता की हो गई मौत

सोमवार (10 नवंबर) की शाम पिता रूपधर राम सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते में नेताराम की इनसे जमीन रजिस्ट्री करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोशित नेतराम ने पिता के सिर पर डंडे से कई वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की मौत के बाद आरोपी घर से बाइक लेकर भाग निकला, लेकिन बाइक से भागते समय ग्राम सुर में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। आरोपी को दुर्घटना में काफी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने नेत राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे एडमिट किया गया है।

पुलिस ने शव को भेजा हॉस्पिटल

घटना की सूचना पर पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची। रूपधर का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। 11 नवंबर को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG News : विधायक – नायब तहसीलदार विवाद सुलझा, मारपीट के दो आरोपियों ने किया सरेंडर, आज खत्म हो सकती है हड़ताल

अंबिकापुर : पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना विधायक और नायब तहसीलदार विवाद अब…

CG Politics : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बिगड़े बोल, विधायक रामकुमार टोप्पो को कहा बंदर, बोले – सीतापुर में गलती से …

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में सरगुजा के…

CG News : धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों ने की जांच की मांग, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा : अंबिकापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरजू…

1 of 16