LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया कि राज्यभर में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। इसका असर सबसे पहले दक्षिणी छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर संभाग में दिखाई देगा और धीरे-धीरे इसका असर मध्य व उत्तरी हिस्सों तक पहुंचेगा।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने लगी हैं, जिसका सीधा प्रभाव राज्य के मौसम पर पड़ रहा है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और देर शाम ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन के समय हल्की धूप देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो ठंड के बढ़ते कदमों की ओर इशारा करता है।

मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट के इस दौर में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियाँ भी बढ़ सकती हैं। विशेष रूप से वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी तथा मलेरिया का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि 7 नवंबर से 11 नवंबर के बीच मौसम में हो रहे बदलाव के कारण मलेरिया और वायरल संक्रमण का प्रभाव अधिक देखा जा सकता है। इसलिए बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

क्षेत्रवार मौसम की स्थिति

उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़:

इन इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन के समय हल्की धूप निकलेगी। धुंध और हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग):

आज से यहां रातें और ठंडी होने लगेंगी। कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. सिनोप्टिक सिस्टम भी फिलहाल शांत है, जिससे छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं. छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी व म्यांमार क्षेत्र के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इससे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आकाश साफ और हवा शुष्क बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन इसके बाद पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इसी के साथ रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में और सात नवंबर से मध्य व दक्षिण भागों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात में ठंड का असर स्पष्ट रूप से महसूस होने लगेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17