Bemetra

CG : दिवाली पर फार्म हाउस में लगा जुआरियों का जमावड़ा, पुलिस ने 300 से अधिक लोगों को दबोचा, 200 से अधिक बाइक और मोटी रकम जब्त

बेमेतरा : दीपावली के मौके पर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की टीम ने 200 बाइक और करीब 2 लाख रुपए नगदी भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक निजी फार्म हाउस में दबिश दी थी और इस दौरान यहां लोग बेगम-बादशाह पर दांव लगाते मिले हैं।

फिलहाल पुलिस ने सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिवाली से पहले ही पुलिस को सूचना मिल चुकी थी कि रायपुर से करीब 70 किलो मीटर दूर एक फार्म हाउस पर दिवाली की रात में बड़ी संख्या में जु​आरियों का जमवाड़ा लगने वाला है। सूचना के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने पहले ही एक टीम तैयार करके रखी थी और देर रात फार्म हाउस पर दबिश दी।

वहीं, दिवाली की रात करीब 3 बजे पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की मानें तो कार्रवाई के दौरान 200 से अधिक मोटरसाइकिलें जब्त कीं और दो सौ से भी ज्यादा मोबाइल और करीब 2 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि जुआ जहां खेला जा रहा था वो विनोद साहू का फार्म हाउस है। फिलहाल मामले में नवागढ़ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : स्कूल से लौट रही दसवीं की छात्रा को चाकू दिखाकर धमकाया, छेड़छाड़ के बाद काट दी चोटी ग्रामीणों में आक्रोश

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के…

CG : कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े BJP नेता, सांसद बघेल ने CM और प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत, हाईकमान को सताने लगा डर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य गठन का 25वां वर्षगांठ रजत महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

CG : 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर साबित हुई जीवनरक्षक जुड़वा बच्चों की गुंजी किलकारी सुरक्षित कराया प्रसव

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ की 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई है।…

CG Breaking – TI Suspend : बेमेतरा पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी को किया गया निलंबित, SSP ने जारी किया आदेश

बेमेतरा : बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा कोतवाली थाना प्रभारी (TI)…

1 of 4