कारोबार

Gold Silver Price : इतिहास रच गया सोना! चांदी ने भी दिखाया चमक दिवाली से पहले कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या चल रहा रेट?

नई दिल्ली : अमेरिका और चीन के मध्य गहराते तनाव और फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती के संकेतों ने सोने की चमक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। फिलहाल 24 कैरेट सोना 1,29,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,18,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।

चांदी ने भी छू लिया नया ऑल टाइम हाई

मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। हाजिर चांदी 53.54 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंच गई है, जो इसका अब तक का सर्वोच्च स्तर है। आज दिल्ली में चांदी का कीमत 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। जानकारों के मुताबिक, चांदी में तेजी का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।

वर्ष 2025 में अब तक 50% से ज्यादा रिटर्न

इस साल के पहले 10 महीनों में सोने ने निवेशकों के 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। आंकड़े बताते हैं कि केवल 2025 में सोना 36 बार से ज्यादा अपने ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुका है, जो इसे निवेश का सबसे ज्यादा भरोसेमंद विकल्प बनाता है।

मांग स्थिर के बाद भी कीमतें रिकॉर्ड पर क्यों?

सबसे खास बात यह है कि पिछले 15 सालों में सोने की मांग और आपूर्ति लगभग स्थिर बनी हुई है। फिर भी कीमतें लगातार ऊंचाइयों को छू रही है। इसके पीछे की मुख्य वजह सोने को ‘सेफ हेवन’ यानी सुरक्षित निवेश के रूप में बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते इसकी मजबूत खरीदारी है।

भारत-चीन जैसे देश अब बड़े खरीदार

भारत और चीन जैसे देश जो कभी सोने के निर्यातक या सीमित उपभोक्ता माने जाते थे, आज शुद्ध खरीदारों की सूची में हैं। 2010 के मुकाबले सोने की डिमांड में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे इसकी वैश्विक कीमतों पर भी दबाव देखने को मिला है।

आज 24 कैरेट सोने के ताजा भाव (15 अक्टूबर 2025)

वजन (ग्राम)आज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव (₹)
1 ग्राम₹12,904₹12,850+ ₹54
8 ग्राम₹1,03,232₹1,02,800+ ₹432
10 ग्राम₹1,29,040₹1,28,500+ ₹540
100 ग्राम₹12,90,400₹12,85,000+ ₹5,400

पिछले 7 दिनों के 1 ग्राम सोने के दाम (24K और 22K) – अक्टूबर 2025

दिनांक24 कैरेट भाव (₹)बदलाव22 कैरेट भाव (₹)बदलाव
15 अक्टूबर 2025₹12,904+₹54₹11,830+₹50
14 अक्टूबर 2025₹12,850+₹295₹11,780+₹270
13 अक्टूबर 2025₹12,555+₹32₹11,510+₹30
12 अक्टूबर 2025₹12,523₹0₹11,480₹0
11 अक्टूबर 2025₹12,523+₹137₹11,480+₹125
10 अक्टूबर 2025₹12,386-₹44₹11,355-₹40
09 अक्टूबर 2025₹12,430+₹22₹11,395+₹20

What's your reaction?

Related Posts

खाली शराब की बोतल फेंकने की जरूरत नहीं! अब हर बोतल पर मिलेंगे 10 रुपये, इस शहर में लगी AI वाली मशीन

तमिलनाडु : अक्सर लोग शराब पीने के बाद खाली बोतलों को बेकार समझकर कचरे में फेंक…

1 of 7