Uttar Pradesh

‘ना ये रहेगा …. ना अय्याशी करेगा’ पत्नी ने सोते हुए पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट, पांच महीने पहले ही हुई थी शादी

संभल : कहते हैं न शक और अंधविश्वास का कोई इलाज नहीं होता और रिश्तों में जब शक घर करने लगे तो घर तबाह होने में देर नहीं लगती। सोशल मीडिया के इस युग में भी शक की वजह से कई घर बर्बाद हो रहे हैं। शक की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गुप्तांग कटने के बाद पति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला दौलतपुर का है, जहां रहने वाले राजू महीपाल की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तक तो दोनों पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दो महीने बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था। दोनों पति और पत्नी एक दूसरे पर प्रेम संबंधों के आरोप लगा रहे थे। शुक्रवार रात भी पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद होने लगा। विवाद के बाद दोनों में मारपीट भी हुई। मारपीट के बाद मामला शांत समझकर पति राजू सो गया।

वहीं, दूसरी ओर राजू की पत्नी के अंदर गुस्सा आग की तरह भड़क रहा था। पति के सोते ही मौका देखकर पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। हमले के बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। युवक को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह सनसनीखेज घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में लोग घटना को लेकर हैरान हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Live Susaid Video Viral : शिक्षक का लाइव ​सुसाइड का वीडियो वायरल, वेतन नहीं मिलने से था परेशान, बेच चुका ​था पत्नी

गोरखपुर/देवरिया : गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके में एक शिक्षक ने कथित तौर पर…

सुहागरात पर बीवी ने निकाल लिया चाकू मौत के डर से खाट पर सोता रहा पति अब इस नए कांड ने उड़ा दिए सबके होश

हाथरस : शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के साथ जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का…

500 रुपये के विवाद में भड़की हिंसा नाबालिग बहू ने कुल्हाड़ी से कर दी सास की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी : जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव बाजार में एक दिल दहला देने वाली…

घर लौट रहे थे बच्चे, अचानक चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, पहिए के नीचे पूरी खबर पढ़कर कांप जाएगी आपकी रूह

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे…

1 of 17