Raipur

CG Crime : गन प्वाइंट पर सर्राफा कारोबारी से डेढ़ करोड़ की लूट, 86 किलो जेवहरात लेकर हुए फरार जांच मे जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई जब सर्राफा व्यापारी के घर पर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात हुई। जानकारी के मुताबिक, लुटेरों ने व्यापारी राहुल गोयल को पहले बेहोश किया, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर 86 किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की गई चांदी की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। व्यापारी राहुल गोयल मूल रूप से आगरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और रायपुर में सर्राफा कारोबार के सिलसिले में राजधानी पैलेस (सदर बाजार के जैन मंदिर के पीछे) स्थित एक किराए के फ्लैट में रहते हैं।

वह कई वर्षों से रायपुर में चांदी के आभूषणों के व्यापार से जुड़े हुए हैं और आगरा-रायपुर के बीच उनका लगातार आना-जाना रहता है। घटना शनिवार सुबह लगभग 4 बजे की है। जानकारी के अनुसार, दो बदमाश फ्लैट पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। पहले तो व्यापारी ने दरवाजा नहीं खोला, लेकिन जब बदमाशों ने उसका नाम लेकर आवाज दी तो उसने सोचा कि कोई परिचित आया होगा और दरवाजा खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खुला, लुटेरों ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसे काबू में कर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी को बेहोशी की दवा सुंघाई, जिससे वह कुछ ही पलों में बेहोश हो गया।

इसके बाद उन्होंने व्यापारी के हाथ-पैर बांध दिए और घर में रखे चांदी के 86 किलो आभूषण समेट लिए। जाते-जाते बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए, ताकि वारदात की कोई रिकॉर्डिंग पुलिस तक न पहुंचे। व्यापारी को जब होश आया तो सुबह करीब 11 बजे का समय हो चुका था। उसने किसी तरह खुद को बंधनों से मुक्त किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। पुलिस ने घर की तलाशी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी तरह से योजनाबद्ध वारदात लग रही है। बदमाशों को व्यापारी के कारोबार और आने-जाने की जानकारी पहले से थी। संभावना जताई जा रही है कि लुटेरों में से एक या दोनों किसी परिचित के माध्यम से व्यापारी की दिनचर्या से परिचित थे। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस की टीमें रायपुर से बाहर निकलने वाले मार्गों पर भी चौकसी बढ़ा रही हैं। सर्राफा कारोबारियों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

छत्तीसगढ़ सर्राफा संघ ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और पुलिस से सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि राजधानी के बीचोंबीच सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है, जब तड़के 4 बजे बदमाश खुलेआम गन पॉइंट पर लूट जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144