ब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking : दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पलटी ट्रैक्टर – ट्रॉली 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक लोग सवार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खंडवा :  दशहरा के दिन खंडवा में हुए बड़े हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान यहां देर शाम यह दर्दनाक हादसा हुआ. दुर्गा प्र​तिमा विसर्जन करते समय अर्दला डैम के बैकवाटर में लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. हादसे में अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें 8 लड़कियां शामिल हैं. ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 से अधिक लोग सवार थे. प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप

दशहरे के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पंधाना ब्लाक के अर्दला गांव में बड़ा हादसा हो गया. शाम करीब 6 बजे गांव से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अर्दला डैम के बैकवाटर में करने के लिए भारी भीड़ पहुंची थी. यहां गांव से बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियों से भरकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे थे. इन ट्रैक्टर ट्रॉली में लड़कियां और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे. इस दौरान डैम के बैकवाटर के बीचोंबीच बनी सड़क पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी थी. इस ट्रैक्टर-ट्रॉली से 30 से अ​धिक लोग सवार थे. अचानक सड़क धंस जाने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. और सभी लोग पानी में समा गए.

घटना से मचा हड़कंप

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से लोगों में चीख पुकार मच गई. किनारे पर खड़ी महिलाएं और बच्चे शोर मचाने लगे. कुछ युवाओं ने हिम्मत दिखाकर नदी में छलांग भी लगाई लेकिन पानी ​अ​धिक होने से उन्हें लोगों को बचाने में मु​श्किल हुई. देखते ही देखते कोहराम मच गया. इधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अब तक 8 बालिकाओं के शव बाहर निकाले जा चुके हैं. अभी कई और भी लोगों के पानी में होने की संभावना के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : घूसखोर अफसर गिरफ्तार : 65000 रुपये घूस लेते दो अफसर गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे रिश्वत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गृह निर्माण मंडल से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार…

CG ED Breaking : छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी छापेमारी, भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले की जांच तेज

रायपुर/महासमुंद : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतमाला परियोजना से…

CG Breaking : 31 जनवरी तक देनी होगी संपत्ति की जानकारी, राज्य सरकार ने सभी विभागों को भेजा पत्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की…

1 of 17