Raipur

CG Breaking : डामर प्लांट में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका, दमकल की टीम मौके पर…

रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बोरझरा इलाके में स्थित बालाजी कार्बन एंड रिफ्रैक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक डामर फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में काले धुएं के गुबार छा गए और हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर रवाना हुईं। बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड की दमकल टीम भी आग पर काबू पाने में जुट गई है। फायर ब्रिगेड कर्मी पूरी ताकत से आग बुझाने में लगे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उरला थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है।

पुलिस ने फैक्ट्री को खाली करवाकर आसपास के इलाकों में एहतियातन अलर्ट जारी किया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आगजनी से फैक्ट्री में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन और दमकल विभाग लगातार प्रयासरत हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47