Road Accident

CG Big Breaking : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार ट्रक से टकराई, जन्मदिन कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार आज सुबह एक ट्रक से टकरा गई। कार में मंत्री स्वयं मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। कार को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

आज मंत्री जयसवाल का जन्मदिन

आज मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन भी है। जन्मदिन के दिन हुए इस हादसे की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता फैल गई, हालांकि मंत्री के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद सबने राहत की सांस ली। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Road Accident : ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर, 10 की मौत, कई घायल, सीएम ने जताया दुख

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में पति – पत्नी और एसईसीएल कर्मी बेटे की मौत

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो…

1 of 7