Raipur

CG Breaking News : शराब भट्टी में 203 पेटी मिलावटी शराब जब्त, 3 सैल्समैन हिरासत में, लंबे समय से चल रहा था खेल

रायपुर : राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने लालपुर क्षेत्र स्थित शराब भट्टी में छापेमारी कर 203 पेटी नकली शराब जब्त की गई, जिसमें से 26 पेटी गोवा ब्रांड की ऐसी शराब पाई गई जिन पर होलोग्राम नहीं था।

जांच के दौरान यह सामने आया कि शराब गोदाम की नीचे की परत में मिलावटी शराब छिपाई गई थी, जबकि ऊपर की परत में असली शराब की पेटियां रखी गई थीं ताकि पहली नजर में किसी को शक न हो। यह पूरा खेल काफी समय से चल रहा था।

मास्टरमाइंड शेखर बंजारे फरार, तीन सैल्समैन हिरासत में

इस घोटाले का मास्टरमाइंड सुपरवाइजर शेखर बंजारे बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। वहीं, तीन सैल्समैन को मौके से हिरासत में लिया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 101