रायपुर : राजधानी रायपुर में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स में महिलाओं की मीटिंग को लेकर आपत्तिजनक संदेश वायरल हो रहा है। इसे महिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स से जुड़ी बड़ी कंट्रोवर्सी माना जा रहा है। दरअसल, चैम्बर की बैठक में महिलाओं को सेक्सी लुक में आने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं महिलाओं को बैठक में आने के लिए ग्लैमरस मेकअप करने और वेस्टर्न कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए है।
इसे लेकर रायपुर की महिला अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई है। दरअसल, महिला चैम्बर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इला गुप्ता का व्हाट्सअप चैट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें हिंदी और इंग्लिश में दो संदेश लिखे हुए हैं। एक संदेश में महिलाओं को आमंत्रण देते हुए लिखा गया है कि आप आए और चैम्बर के मेंबर होने के नाते अपना योगदान दें और चैम्बर के कार्यक्रम को सफल बनाएं।
वेस्टर्न ड्रेस, ग्लैमरस मेकअप और सेक्सी लुक में आने का आमंत्रण
वहीं दूसरे संदेश में जो कि अंग्रेजी से लिखा गया है, ”Hi dear, for second general meeting on 19.9.25 dress code – western dress with glamorized makeup show the world you are intelligent, smart, sexy, Ila with lots of love and hugs” अब चैंबर आफ कॉमर्स की प्रदेश अध्यक्ष इला गुप्ता का यह चैट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।






















