Sarguja

CG : एसपी बंगले के सामने डिप्टी कलेक्टर के घर में चोरी! ऑफिसर्स कॉलोनी की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल

अंबिकापुर : शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। गांधीनगर थाना क्षेत्र के इस पॉश इलाके में स्थित डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर के घर से करीब 1 लाख रुपए मूल्य का सामान चुरा लिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई है, उसके ठीक सामने पुलिस अधीक्षक (SP) का निवास है, और कॉलोनी को शहर की सबसे सुरक्षित जगहों में गिना जाता है। इस घटना ने रात्रि गश्त और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऑफिसर्स कॉलोनी में ऐसा हो सकता है, तो आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता की हत्या की रची जा रही साजिश! झारखंड से बुलाए गए शूटर्स, ऐसे हुआ खुलासा

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह को एक पत्र…

छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, सभी को अलर्ट रहने के निर्देश, जानें क्या है वजह

अंबिकापुर : अर्नब तूफान के संभावित असर को देखते हुए सरगुजा जिले में भी अलर्ट…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG Breaking : रेप व हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी दंपत्ति को मरते दम तक जेल में रहने की सजा

सरगुजा : सरगुजा जिले के अम्बिकापुर से न्याय व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने…

1 of 18