Gariyaband

CG News : अतिक्रमण हटाने गए डिप्टी रेंजर समेत पांच कर्मियों को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया…

गरियाबंद : जिले में अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह मामला सड़क परसूली के सोहागपुर बिट का है, जहां आरोपियों ने डिप्टी रेंजर सहित पांच वन कर्मियों को बंधक बनाकर घंटों तक रखा और लाठी-कुल्हाड़ी से उनकी पिटाई की। बता दें कि सुबह 4 बजे वन भूमि पर जेसीबी लगाकर अतिक्रमण करने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां मौजूद आरोपियों ने वन कर्मियों पर हमला बोल दिया और उन्हें बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए वन कर्मियों को छुड़ाया। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद…

CG : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 50 से ज्यादा आरक्षकों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया…

CG News : डांस में प्राइवेट पार्ट दिखाने वाली युवती गिरफ्तार, अपेरा में की थी अश्लील डांस, SDM-पुलिसवाले नपे थे

गरियाबंद : देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उरमाल में अपेरा (ऑर्केस्ट्रा)…

CG : वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, देवभोग रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया की मौत; 8 कर्मचारी घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने वन…

1 of 7