Balrampur

CG : छात्रा जहर खाकर पहुंच गयी स्कूल, कक्षा में बेहोश होकर गिरी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 10वीं की छात्रा ने किसी अज्ञात कारण से ज़हर खा लिया और फिर स्कूल पहुंच गई। क्लास में अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद शिक्षकों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बलरामपुर ज़िले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र स्थित जौराही हायर सेकेंडरी स्कूल में यह घटना घटित हुई।

जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा सुबह स्कूल आई और कुछ देर बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। थोड़ी ही देर में छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। शिक्षकों ने तुरंत हालात को गंभीर समझते हुए उसे नज़दीकी सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचाया। डॉक्टरों की जाँच में खुलासा हुआ कि छात्रा ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।

छात्रा का इलाज जारी

छात्रा की हालत नाज़ुक बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुँचाए जाने की वजह से उसकी जान बच गई। छात्रा को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह खतरनाक कदम उठाया। पुलिस छात्रा के परिजनों से पूछताछ कर रही है और स्कूल प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG Crime : शराबी युवकों ने महिला के साथ की दरिंदगी, हवस मिटाने के लिए पार की सारी हदें, जानकर आपको भी लगेगा झटका

वाड्रफनगर : बलरामपुर-रामनुजगंज जिले वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक…

1 of 10