Bilashpur

CG : SDM की सरकारी गाड़ी ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर गर्भवती महिला मौके पर ही गयी जान, पति व दो बच्चे घायल

बिलासपुर : कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह के पास राखी के दिन 9 अगस्त को हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया। इस हादसे में SDM के सरकारी वाहन ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें गर्भवती महिला की मौत हो गई और उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बाइक पर पति, पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। अचानक पीछे से आ रही SDM की गाड़ी ने टक्कर मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पति और दोनों बच्चों को चोटें आईं।

हादसे के बाद चालक फरार
दुर्घटना के बाद SDM का सरकारी वाहन और उसका चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वाहन और चालक का कोई पता नहीं चल सका।

ग्रामीणों ने खुद पकड़ा वाहन
घटना के तीन दिन बाद आज ग्रामीणों ने अपनी कोशिश से आरोपी वाहन को खोज निकाला और सीधे थाने में सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की।

परिजनों का आरोप और मांग
मृतका के परिजनों का कहना है कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा है और दोषी चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।कोनी थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। FIR दर्ज करने और आरोपी चालक की गिरफ्तारी पर जल्द फैसला लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : भाजपा पार्षद और साथियों के साथ मारपीट भाजपा नेता ही ने दी थी पीड़ित की 25 लाख रुपए की सुपारी जानिए पूरा मामला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और साथियों…

CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती तोड़ना पड़ा भारी छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करने को लेकर एक…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे की याचिका खारिज, पद से हटाने का आदेश बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 44