Sarguja

TS Singhdev : पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के घर सेंधमारी, 35 किलो वजनी पीतल का हाथी उड़ा ले भागे चोर

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के घर में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने आंगन में रखी 35 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ली और फरार हो गए। उस समय सिंहदेव विदेश दौरे पर थे। कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

कोठीघ में कई मूर्तियां और सामान मौजूद हैं। निजी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि 35 किलो की मूर्ति को वाहन की मदद से ले जाया गया होगा, क्योंकि इसे आसानी से उठाना संभव नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध को परिसर में घुसते देखा गया है, जिसकी जांच जारी है।

कबाड़ी गिरोह पर शक

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह वारदात कबाड़ी गिरोह ने की हो सकती है, जो पीतल की कीमत के लिए मूर्ति को निशाना बनाता है। परिसर में रिनोवेशन के दौरान दो मूर्तियां रखी गई थीं, जिनमें से एक चोरी हुई। पुलिस जांच में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

1 of 18