ओडिशा

सब-इंस्पेक्टर प्रभासिनी साहू ने फांसी लगाकर दी जान! सरकारी कमरे में मिली लाश, दो महीने पहले ही हुई थी पोस्टिंग

गंजाम : ओडिशा के गंजाम जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां 30 साल महिला सब-इंस्पेक्टर प्रभासिनी साहू अपने सरकारी आवास में मृत पाई गईं है। शनिवार सुबह उनका शव उनके सरकारी क्वार्टर में मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सरकारी आवास में मिला महिला SI का शव

मामला गंजाम जिले के पुरुषोत्तमपुर पुलिस स्टेशन का है। जानकारी के मुताबिक, प्रभासिनी साहू इसी थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थीं और सरकारी क्वार्टर में अकेली रहती थीं। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे पानी सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति उनके आवास पर पहुंचा। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने अंदर देखा। यहां महिला अफसर मृत अवस्था में मिलीं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंजाम के एसपी हरीश बीसी और पुरुषोत्तमपुर के SDPO सुजीत नायक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए वैज्ञानिक टीम को भी बुलाया गया।

इसी साल पूरी की थी ट्रेनिंग

प्रभासिनी साहू 2024 बैच की पुलिस अधिकारी थीं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इसी साल 13 सितंबर को उनकी पोस्टिंग पुरुषोत्तमपुर पुलिस स्टेशन में की गई थी। वह मूल रूप से जाजपुर जिले की रहने वाली थीं और उनकी शादी पुरी में हुई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रभासिनी ने शुक्रवार को भी अपनी ड्यूटी की थी। वह देर शाम तक थाने में साथी पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थीं।

काम को लेकर नहीं की थी कोई शिकायत

गंजाम के एसपी हरीश बीसी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि प्रभासिनी ने उनसे कभी काम से जुड़ी किसी परेशानी की शिकायत नहीं की थी। एसपी के मुताबिक, वह हर सप्ताह पुलिस अफसरों से बातचीत करते हैं, लेकिन प्रभासिनी ने किसी पेशेवर समस्या का जिक्र नहीं किया था।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking News : कांग्रेस के ये तीन विधायक पार्टी से सस्पेंड मुख्यालय ने जारी किया आदेश, अब इस पार्टी में हो सकते है शामिल

भुवनेश्वर : ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग के मामले में कांग्रेस…

Breaking News : डिप्टी रेंजर के ठिकानों पर मिली करोड़ों की संपत्ति, भारी मात्रा में सोना चांदी और कैश मिले

भुवनेश्वर/बस्तर : वन विभाग का डिप्टी रेंजर करोड़ों रुपये वाला कुबेर निकला।…

पुरी रथयात्रा में बड़ा हादसा भीड़ के बीच दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, 150 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

पुरी : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान गुरुवार को ओडिशा के…

1 of 2