Raipur

CG Breaking : प्रेस क्लब में दिनदहाड़े फायरिंग, कोषाध्यक्ष और सचिव पर भी तानी पिस्टल, मचा हड़कंप

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग की घटना सामने आई है। सदस्यता नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी पलाश तिवारी ने फायरिंग की है।

इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब में फायरिंग की इस वारदात को आरोपी पलाश तिवारी ने सदस्यता नहीं मिलने से अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले आरोपी ने क्लब के कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव पर पिस्टल तानी थी। प्रेस क्लब की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण से ग्रामीणों को मिली राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच होगी आसान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

1 of 163