Raipur

छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टी पर बड़ा फैसला, पांच दिन नहीं बल्कि इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और आँगनवाड़ी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दशहरा और दीपावली की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, दीपावली में स्कूलों की छुट्टी एक दिन और बढ़ाई गई है। इसके साथ ही अब 6 नवंबर से 11 नवंबर तक यानी 6 दिनों तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इसकी जानकारी खुद प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी है। सरकार के इस फैसले के बाद एक बार फिर स्कूली बच्चों की मौज हो गई है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई दिवाली छुट्टी

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस बार दशहरा में पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी। यानी अवकाश 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 अक्टूबर तक रहेगा। साथ ही दिवाली की भी छुट्टी अभी से घोषित कर दिया है। दिवाली पर भी पांच दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है। यानी 6 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक छुट्टी दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले जारी आदेश में यह छुट्टी 6 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक थी, जिसमें अब परिवर्तन किया गया है।

शीतकालीन अवकाश

वहीं, शीतकालीन पर भी 5 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई हैं। यह अवकाश 24 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 16 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई हैं। आपको बता दें कि ये आदेश पहले जारी की गई है, वहीं अब शिक्षा मंत्री के घोषणा के बाद नया आदेश जल्द जारी होगी।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 157