Uttar Pradesh

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर फैसला आ गया है। जिला और सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने दोनों दोषियों- मुस्कान और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है।

सजा सुनाए जाने के दौरान दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल से जुड़े थे, जबकि कोर्ट रूम में मृतक सौरभ राजपूत की मां रेनू राजपूत और उनके भाई मौजूद रहे। सबसे खास बात यह रही कि सजा सुनाए जाने से ठीक पहले सुबह के वक्त मुस्कान के माता-पिता ने अदालत में लिखित रूप में दिया कि यदि उनकी बेटी को फांसी भी दी जाती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। साथ ही, परिवार ने सौरभ को एक बहुत ही अच्छा लड़का बताया।

अदालत ने दोनों ही आरोपियों को जघन्य अपराधी माना है और इसी वजह से उन्हें फांसी की सजा। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पर 50 हजार और 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने सजा का ऐलान करने के दौरान महाभारत का वर्णन देते हुए कहा कि अपराधी को अपराध की सजा देना भी धर्म का काम है। अपराध के अनुरूप सजा मिलनी चाहिए।

कोर्ट ने 30 सितंबर को दोनों को ठहराया था दोषी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस चर्चित हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को 30 सितंबर को दोषी ठहराया था। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने यह फैसला सुनाया था। वहीं सजा को लेकर 14 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। बता दें कि सौरभ राजपूत हत्याकांड में जुलाई 2025 में ट्रायल शुरू हुआ था। इस दौरान लगभग 13 महीनों तक चली कोर्ट बहस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

मृतक सौरभ के परिवार ने कोर्ट से की थी फांसी की मांग

मृतक सौरभ राजपूत के परिवार ने कोर्ट से दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई थी। मृतक सौरभ राजपूत के भाई राहुल का कहना था कि हम शुरू से यही उम्मीद लगाए हुए थे कि हमें इंसाफ मिलेगा। हमने शुरू से एक ही मांग रखी है कि जो उन्होंने हमारे भाई के साथ किया, वो उनके साथ हो।

नीले ड्रम हत्याकांड की चर्चा हुई हुई थी पूरे देश में

सौरभ राजपूत हत्याकांड नीले ड्रम की वजह से पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। सौरभ की लाश उसके ही घर में एक नीले ड्रम के अंदर मिली थी। पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल पर सौरभ की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में भरने का आरोप है। पिछले साल 19 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

What's your reaction?

Related Posts

सुहागरात पर पति ने मांगी ऐसी ‘चीज’, सुनते ही अवसाद में चली गई दुल्हन …. जानिए क्या था वो घिनौना राज?

आगरा : हरीपर्वत क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य…

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

1 of 30