Raipur

साय सरकार ने नवरात्रि से पहले खोला सौगातों का पिटारा, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी, जानिए कितनी बढ़कर आएगी तनख्वाह

रायपुर : न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत 45 अधिसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिये महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वर्ष में दो बार (01 अप्रैल एवं 01 अक्टूबर) किया जाता है।

परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी

उक्त अनुक्रम में श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा विभिन्न अधिसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिये 01 अक्टूबर 2026 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जनवरी 2026 से जून 2026 के मध्य हुई औसत वृद्धि के अनुसार 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 132.48 रुपए की वृद्धि की गई। इसी तरह कृषि नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिए औसत वृद्धि के मान से 65 रुपए प्रतिमाह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है।

उद्योग में नियोजित श्रमिकों को होगा फायदा

श्रमायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 8.91 रुपए प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई। इसके अलावा तम्बाखू (जिसमें बीड़ी बनाना भी सम्मिलित है) विनिर्माण में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील मंहगाई भत्ते 34.51 रुपए प्रति हजार बीड़ी के मान से निर्धारित किया गया है।

जोन अ में श्रमिकों की निर्धारित मजदूरी

श्रमिक वर्गमासिक मजदूरी (₹)दैनिक मजदूरी (₹)
अकुशल श्रमिक11,534.48444
अर्द्धकुशल श्रमिक12,184.48469
कुशल श्रमिक12,964.48499
उच्च कुशल श्रमिक13,744.48529

जोन ब में श्रमिकों की निर्धारित मजदूरी

श्रमिक वर्गमासिक मजदूरी (₹)दैनिक मजदूरी (₹)
अकुशल श्रमिक11,274.48434
अर्द्धकुशल श्रमिक11,924.48459
कुशल श्रमिक12,704.48489
उच्च कुशल श्रमिक13,484.48519

जोन स में श्रमिकों की निर्धारित मजदूरी

श्रमिक वर्गमासिक मजदूरी (₹)दैनिक मजदूरी (₹)
अकुशल श्रमिक11,014.48424
अर्द्धकुशल श्रमिक11,664.48449
कुशल श्रमिक12,444.48479
उच्च कुशल श्रमिक13,624.48509

श्रम विभाग के पोर्टल पर देखें जानकारी

उक्त प्रभावशील न्यूनतम वेतन की दरें छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की वेबसाइट www.shramevjayate.cg.gov.in पर भी उपलब्ध है तथा इससे संबंधित पुस्तिका श्रमायुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन खण्ड-तीन द्वितीय तल नवा रायपुर अटल नगर से भी प्राप्त की जा सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

रायपुर 20 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, क्या रहेगा खुला और क्या बंद जानें यहां

रायपुर : रायपुर जिला प्रशासन ने 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के…

महादेव ऐप केस में सौरभ ने खोले कई राज, बताया कैसे सफेद करते थे काली कमाई, प्रोटेक्शन मनी का पूरा खेल आया सामने

रायपुर : रायपुर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

साय सरकार ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, एरियर पर भी बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य…

1 of 183