Dhamtari

CG : हाथी के बाद भालू की दस्तक, जोगीडीह में बढ़ी दहशत, 7 गांवों में हाई अलर्ट

धमतरी : जोगीडीह गांव के आसपास दंतैल हाथी के साथ अब भालू भी दिखाई देने की जानकारी सामने आई है. दोनों वन्यजीवों के एक ही इलाके में नजर आने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है.

जोगीडीह में घूम रहे हाथी और भालू

बताया जा रहा है कि जोगीडीह क्षेत्र में दिखाई दे रहा दंतैल हाथी चंदा दल का है. यह हाथी गरियाबंद क्षेत्र से पैरी नदी पार करके सिंगपुर होते हुए धमतरी जिले में पहुंचा है. हाथी के लगातार मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग पहले से ही अलर्ट मोड पर है. हाथी के जोगीडीह की आबादी क्षेत्र और धमतरी-केरेगांव रेंज की ओर जाने की संभावना जताई जा रही है. हाथी के संभावित मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने 7 गांवों को पहले ही हाई अलर्ट पर रखा है.

इनमें जोगीडीह, छुही, पीपरछेड़ी, बाजारकुर्रीडीह, साल्हेभाट, सिरौदकला और कमारपारा शामिल हैं. वहीं बासीखाई, झुरातराई और भालुचुवा गांवों में भी अलर्ट जारी किया गया है. इन गांवों के ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है.जोगीडीह इलाके में भालू के दिखाई देने की सूचना सामने आने के बाद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है. एक ही क्षेत्र में दंतैल हाथी और भालू की मौजूदगी ने वन विभाग की निगरानी भी बढ़ा दी है. वन अमले की टीम हाथी के मूवमेंट पर लगातार नजर रख रही है और ग्रामीणों को समय-समय पर इसकी जानकारी दी जा रही है.

धमतरी वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की सलाह

डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है. खासकर सुबह और शाम के समय जंगल और जंगल से लगे रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. ग्रामीणों को हाथी या भालू दिखाई देने पर उनके करीब नहीं जाने और वीडियो बनाने के लिए पीछा नहीं करने की भी हिदायत दी गई है.

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG Breaking : शिक्षक भर्ती घोटाला, 16 साल पुराने केस में तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा रिमांड पर, जानें पूरा मामला

धमतरी : शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 16 साल पुराने केस में तीन…

1 of 10