हैदराबाद : त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस सीजन में सरकारी कर्मचारियों और छात्रों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू होते ही छुट्टियों की भरमार हो जाती है। छुट्टियों की इस कड़ी में दशहरे की छुट्टी को लेकर बड़ खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने दशहरे पर इस बार 13 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इसका मतलब है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं 13 दिनों तक बंद रहेंगी।
दशहरे पर 13 दिन की छुट्टी
मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना सरकार ने 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 दशहरा अवकाश की घोषणा की है। हालांकि इस साल, विजयादशमी (दशहरा) मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। लेकिन दशहरा से पहले नवरात्रि का जश्न और तेलंगाना में पारंपरिक बथुकम्मा उत्सव इस त्योहार के मौसम के मुख्य आकर्षण होंगे। इसका मतलब है कि 9 अक्टूबर आखिरी वर्किंग डे होगा, जबकि छुट्टियों के बाद स्कूल 23 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे।
दशहरा पर छुट्टियों का शेड्यूल
दशहरा की छुट्टियां शुरू: 10 अक्टूबर 2026
दशहरा की छुट्टियां खत्म: 22 अक्टूबर 2026
कुल छुट्टियां: 13 दिन
स्कूल फिर से खुलेंगे: 23 अक्टूबर 2026
बथुकम्मा कब शुरू होता है?
बथुकम्मा, जो तेलंगाना की संस्कृति और परंपराओं में खास जगह रखता है, 11 अक्टूबर 2026 को शुरू होगा। मुख्य सड्डुला बथुकम्मा उत्सव 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं और लड़कियां गुनुगु, टंगेडु और गेंदे जैसे रंग-बिरंगे फूलों को सजाकर और पारंपरिक गीतों व नृत्यों में भाग लेकर बथुकम्मा मनाती हैं। चूंकि बथुकम्मा दशहरा की छुट्टियों के दौरान पड़ता है, इसलिए उम्मीद है कि पूरे तेलंगाना राज्य में त्योहार का माहौल रहेगा।
त्योहारों की पूरी लिस्ट
10 अक्टूबर: तेलंगाना के स्कूलों के लिए दशहरा की छुट्टियां शुरू
11 अक्टूबर: बथुकम्मा उत्सव शुरू
19 अक्टूबर: सड्डुला बथुकम्मा
20 अक्टूबर: विजयादशमी
22 अक्टूबर: दशहरा की छुट्टियों का आखिरी दिन
23 अक्टूबर: स्कूल फिर से खुलेंगे











































