Dantewada

CG News : एक साथ गूंजी तीन किलकारियां, जिला अस्पताल में हाई रिस्क ट्रिपलेट डिलीवरी

दंतेवाड़ा : जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में बुधवार को एक साथ तीन किलकारियां गूंजीं। कटेकल्याण क्षेत्र की हाई रिस्क गर्भवती ने सामान्य प्रसव से तीन बेटों को जन्म दिया। दोपहर करीब 3 से 3.30 बजे के बीच हुए प्रसव में तीनों नवजातों का वजन 1870, 1875 और 1750 ग्राम रहा। जन्म के बाद तीनों की स्थिति स्थिर बताई गई है। कम वजन को देखते हुए उन्हें विशेष निगरानी के लिए एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। इस मामले में गर्भावस्था के दौरान ही महिला की स्थिति को हाई रिस्क के रूप में चिन्हांकित कर लिया गया था।

कटेकल्याण की स्वास्थ्य टीम महिला के नियमित संपर्क में रही। समय-समय पर सोनोग्राफी कराई गई और मितानिन के माध्यम से फॉलोअप किया गया। साथ ही आयरन और कैल्शियम की गोलियों के नियमित सेवन के लिए भी महिला को प्रेरित किया गया। प्रसव का समय नजदीक आने पर स्वास्थ्य टीम ने महिला को समय रहते दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया। अस्पताल पहुंचने के बाद Obstetrics एवं Gynaecology टीम ने प्रसव की जिम्मेदारी संभाली। तीनों नवजातों के जन्म के बाद Pediatrics एवं SNCU टीम ने तत्काल उनकी देखभाल शुरू कर दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने कहा कि यह मामला हाई रिस्क गर्भावस्था की समय पर पहचान, नियमित फॉलोअप, उचित रेफरल और अस्पताल में विशेषज्ञ टीमों के समन्वय का उदाहरण है। उन्होंने कटेकल्याण स्वास्थ्य टीम सहित जिला अस्पताल की Obstetrics एवं Gynaecology, Pediatrics और SNCU टीम को बधाई दी। तीनों नवजात पुत्र हैं। बच्चों के पिता दुर्गाराम वेट्टी, बांदीपारा, ग्राम परचेली, विकासखंड कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा के निवासी हैं। एक साथ तीन बेटों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : कन्या आश्रम में छात्रा की मौत, मलेरिया के लक्षण के बावजूद अस्पताल में भर्ती नहीं कराने का आरोप

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। कन्या…

CG News : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने पार्टी से इस्तीफा देकर थामा कांग्रेस का दामन

दंतेवाडा : छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को वनांचल में बड़ा झटका लगा है।…

CG Crime : युवती – युवक ने बीच सड़क पर किया DSP पर चाकू से हमला, गाड़ी का पीछा कर रोक, फिर गला रेता, हालत गंभीर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

CG Crime : छोटी सी बात पर मचा कोहराम, फिर कलयुगी बेटे ने अपनी मां का कर दी हत्या, मामला जानकर कांप उठेंगे आप

दंतेवाड़ा : अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने…

CG Breaking : जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता और जिला…

CG Crime : जादू-टोना के शक में बैगा की गला काटकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने चचेरे भाईयों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की…

1 of 3