Raigarh

CG : खाना खाने के बाद घर से निकला 19 साल का युवक, बस डिपो के पास मिली पत्थर से कुचली लाश; 3 संदिग्ध हिरासत

रायगढ़ : शहर के रामभाटा इलाके में पुराने बस डिपो के पास 19 वर्षीय युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान धनंजय चौहान के रूप में हुई है, जो मारुति सर्विस सेंटर में काम करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक धनंजय रोज की तरह दिनभर काम करने के बाद शाम को घर पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद वह किसी काम से घर से बाहर निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। इसी दौरान पुराने बस डिपो के आसपास रहने वाले लोगों ने देर रात हंगामा और शोर-शराबे की आवाज सुनी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां धनंजय की रक्तरंजित लाश मिली।

पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

मौके की जांच के दौरान पुलिस को शुरुआती तौर पर पता चला कि युवक की पत्थरों से हमला कर हत्या की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

तीन संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और उनके बयानों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

CCTV और फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि धनंजय के घर से निकलने के बाद उसकी गतिविधियों और उसके साथ मौजूद लोगों की जानकारी मिल सके। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 11