Dhamtari

CG Crime : पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार

धमतरी : भखारा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति विवेक ध्रुव उर्फ गोलू (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, भखारा थाने में मर्ग क्रमांक 47/2026 की जांच के दौरान मृतका वीणा ध्रुव की मौत संदिग्ध पाए जाने पर परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मृत्यु की प्रकृति मानववध (Homicidal) बताई।

इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका के पति विवेक ध्रुव उर्फ गोलू से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि 4 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे पत्नी के मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। आरोप है कि पत्नी की मौत के बाद घटना को छिपाने और आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने उसके कमरे में बिस्तर के नीचे से हत्या में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी बरामद कर जब्त की। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विवेक ध्रुव उर्फ गोलू, पिता राजकुमार ध्रुव, निवासी सुपैला, थाना भखारा, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस की इस कार्रवाई में वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित विवेचना के जरिए संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का राज सामने आया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : ग्राम सभा में मचा बवाल जिला पंचायत सदस्य के पति को युवती ने जड़ा थप्पड़ दो गुटों में बंटा गांव, रोड जाम

धमतरी : जिले के अछोटा गांव में विशेष ग्राम सभा के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हो…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 11