LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update : राजधानी समेत प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गुरुवार शाम मौसम ने करवट ली थी। गुरूवार शाम को प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। गुरूवार को अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और इसके प्रभाव से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज यानी शुक्रवार को भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में सकती है बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग के सूरजपुर, बलरामपुर समेत अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बस्तर संभाग के जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर के लिए अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बस्तर संभाग में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17