Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG News : गणेश चतुर्थी के बजाय अब नवाखाई पर रहेगा स्थानीय अवकाश कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

एमसीबी : जिले में स्थानीय अवकाश की पूर्व घोषित सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े ने संशोधित आदेश जारी करते हुए 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया है। इसके स्थान पर अब 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को नवाखाई पर्व के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को हरितालिका (तीज पर्व) के अवसर पर पहले ही पूरे छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है। ऐसे में उसी दिन घोषित गणेश चतुर्थी के स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए 18 सितंबर को नवाखाई पर्व के लिए स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है।

सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में रहेगा अवकाश

संशोधित आदेश के अनुसार 18 सितंबर का स्थानीय अवकाश मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा। हालांकि, शासन के नियमानुसार यह अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंकों के लिए प्रभावी नहीं होगा। इन संस्थानों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य कामकाज जारी रहेगा। इस संशोधन के साथ जिले में स्थानीय अवकाश को लेकर पूर्व आदेश में निर्धारित तिथियों में बदलाव किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : सीएमओ और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे पैसा

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भ्रष्टाचार के…

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख – पुकार

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है।…

CG Crime : जंगल में महिला से कथित दुष्कर्म, शराब छिड़ककर जलाने की कोशिश का आरोप दोनों आरोपी फरार

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र से महिला के साथ कथित…

CG News : स्कूल की शादी पार्टी हो गया पूरा कचरा, प्रधान पाठक को DEO ने थमाया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

एमसीबी : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर, संकुल बरबसपुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित…

1 of 4