ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : अचानक बदले गए इन जिलों के एसपी, कई जगहों के डीआईजी भी इधर से उधर, सरकार ने 16 IPS अफसरों का किया तबादला

बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) से लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

हरिशेखरन पी. को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय नियुक्त किया गया है। वहीं एम. नंजुंडास्वामी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शिकायत एवं मानवाधिकार की जिम्मेदारी दी गई है। देवज्योति राय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं तकनीकी सेवाएं, बेंगलुरु बनाया गया है। अमित सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह बोरासे भूषण गुलाबराव को डीआईजी एवं पुलिस आयुक्त, हुब्बल्ली-धारवाड़ नियुक्त किया गया है। आर. चेथन को डीआईजी, पश्चिमी रेंज मंगलुरु और निकम प्रकाश अमृत को डीआईजी एवं पुलिस आयुक्त, बेलगावी सिटी की जिम्मेदारी मिली है।

SP और DCP स्तर पर भी बदलाव

शिव प्रकाश देवराजू को पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स बनाया गया है। पद्मिनी साहू को पुलिस अधीक्षक, चिक्कबल्लापुर, आर. श्रीनिवास गौड़ा को डीसीपी, सिटी क्राइम ब्रांच-1 और डॉ. शिवकुमार को पुलिस अधीक्षक, कर्नाटक लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कुशल चौकसे को डीसीपी, प्रशासन बेंगलुरु, साहिल बगला को पुलिस अधीक्षक, कोप्पल, रोहन जगदीश को पुलिस अधीक्षक, बेंगलुरु दक्षिण जिला और मिथुन एच.एन. को पुलिस अधीक्षक, गडग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस फेरबदल के बाद अब संबंधित जिलों और पुलिस इकाइयों में नई नियुक्तियों के अनुरूप कामकाज संभाला जाएगा। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

1 of 26