Raipur

CG : स्पा सेंटरों में आखिर क्या चल रहा? 3 महिला ACP ने अपनी टीम के साथ मारा छापा, आपत्तिजनक सामान मिलने से मचा हड़कंप

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संचालित स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर रायपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट के तीनों जोन में पुलिस टीमों ने 30 स्पा सेंटरों पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के लिए तीन महिला सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई थीं। सभी टीमों ने एक साथ अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों की जांच की।

इस दौरान थाना डीडी नगर क्षेत्र अंतर्गत एलिना स्पा सेंटर तथा थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत अंबुजा मॉल में संचालित ला थाई स्पा सेंटर स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक सामान मिलने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में मौजूद कर्मचारियों और संचालकों से पूछताछ की। दो सेंटरों से मिले आपत्तिजनक सामान को पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन सेंटरों में नियमों के अनुरूप गतिविधियां संचालित हो रही थीं या नहीं।

संचालकों से पूछताछ जारी

पुलिस की टीमों ने स्पा सेंटरों के संचालन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य गतिविधियों की भी जांच की। संचालकों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रायपुर कमिश्नरेट के तीनों जोन में एक साथ की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी जांच के तौर पर देखा जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

1 of 118