Dhamtari

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। एक बहन अपने मासूम भाई के लिए घर में रक्षा सूत्र बांधने की तैयारी कर रही थी, लेकिन इसी बीच गांव की सड़क पर तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने उसके 5 वर्षीय भाई को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बस स्टैंड के पास चक्काजाम कर दिया और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

रक्षाबंधन पर भाई को खोया

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। मासूम की बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान गांव की सड़क पर रेत से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर फैलते ही परिवार में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

मासूम की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने गांव के बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद हादसे में शामिल ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट भी की। हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस ने चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने किसी तरह आरोपी चालक को गांव से बाहर निकाला। उसे तत्काल कुरूद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर धमतरी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की पिटाई में चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और ट्रैक्टर की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के दिन जिस घर में भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी थी, वहां मासूम की मौत के बाद मातम छा गया है। घटना ने गांव में अवैध या तेज रफ्तार रेत परिवहन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

Govt. Job : छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस जिले में निकली बंपर भर्ती, हर महीने मिलेगी 40 हजार रुपए सैलरी

धमतरी : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के धमतरी…

1 of 10