Raipur

CG : साल के अंत तक छत्तीसगढ़ के इन नगरीय निकायों में होगा चुनाव! BJP ने नियुक्त किए प्रभारी-सहप्रभारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक 15 नगरीय निकायों में चुनाव होने की संभावना के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने इन 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। कुल 15 निकायों के लिए 45 प्रभारी-सहप्रभारी बनाए गए हैं।

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करते हुए नेताओं को अलग-अलग निकायों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत बिरंगाव नगर निगम के लिए सौरभ सिंह को प्रभारी बनाया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम की जिम्मेदारी भूपेंद्र सवन्नी को सौंपी गई है। इसी तरह रिसाली नगर निगम के लिए अनुराग सिंहदेव और चरौदा नगर निगम के लिए नीलू शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा

15 नगरीय निकायों में चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अभी से संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रभारी और सहप्रभारियों के जरिए संबंधित निकायों में संगठन की गतिविधियों, चुनावी तैयारियों और स्थानीय स्तर पर पार्टी के समन्वय को गति देने की कवायद की जाएगी। पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए प्रभारी-सहप्रभारी स्थानीय संगठन के साथ मिलकर चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएंगे।

नगरीय निकायों में चुनावी माहौल बनने के साथ ही आने वाले दिनों में पार्टी की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। इस नियुक्ति के साथ भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। अब संबंधित निकायों में प्रभारी और सहप्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

इन 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में होंगे चुनाव

बैठक में जानकारी दी गई कि इस साल दिसंबर में जिन 15 नगरीय निकायों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहां आम चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 4 नगर पालिक निगम (बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली), 5 नगरपालिका परिषद (जामुल, सारंगढ़, बैकुण्ठपुर, शिवपुर-चरचा और खैरागढ़) तथा 6 नगर पंचायत (प्रेमनगर, मारो, कोंटा, नरहरपुर, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम) शामिल हैं। इसके अलावा, दो नवगठित नगर पंचायतों—तमनार और बड़ी करेली में भी पहली बार आम चुनाव कराए जाएंगे।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 116