Raipur

छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, बैंको और कोषालयों में भी रहेगी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में हाल ही में अधिसूचना जारी की है। सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा। वहीं बैंक और कोषालय बंद रहेंगे। सरकार ने यह निर्णय भारत सरकार, गृह मंत्रालय की अधिसूचना तथा परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है। इसके तहत रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के साथ कोषालय और बैंकों में भी अवकाश रहेगा। सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा। सार्वजनिक अवकाश के चलते सरकारी सेवाओं से जुड़े कार्य भी प्रभावित रहेंगे। वहीं, बैंक और कोषालय बंद रहने के कारण बैंकिंग एवं वित्तीय कार्यों की योजना लोगों को अवकाश को ध्यान में रखकर बनानी होगी।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 112