Gariyaband

CG: टला बड़ा हादसा…श्रद्धालुओं की बस पुल से टकराई, ऐसे हुआ हादसा

गरियाबंद:- प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। पारागांव पुल के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।ज्ञात हो की सावन के महीने में भूतेश्वरनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान बारिश के कारण पुल के नीचे की जमीन गीली और फिसलन भरी होने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पुल से जा टकराई।

हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि हादसे में किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बस को हटाने के साथ सड़क पर लगे जाम को खुलवाने की कोशिश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और यातायात व्यवस्था बहाल करने का काम जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 50 से ज्यादा आरक्षकों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया…

CG : वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, देवभोग रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया की मौत; 8 कर्मचारी घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने वन…

CG News : पुलिस ने 63.50 लाख रूपये के हीरे के साथ एक तस्कर को किया अरेस्ट, ओडिशा से आकर ग्राहक की कर रहा था तलाश

गरियाबंद : ओडिशा से गांजा तस्करी के आपने कई मामले सुने और पढ़े होंगे। लेकिन…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 7