Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG: आंगनबाड़ी केंद्र पर 11 और 33 केवी का खंभा बना खतरा, जर्जर भवन में बच्चे पढ़ने को मजबूर

एमसीबी:- मनेंद्रगढ़ के चैनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे इन दिनों दोहरे खतरे से जूझ रहे हैं. एक तो आंगनबाड़ी केंद्र के पास 11 केवी और 33 केवी के बिजली खंभे लगे हैं. दूसरा आंगनबाड़ी केंद्र काफी जर्जर हो चुका है. केंद्र की दीवार में एक बड़ा सुराख भी बना हुआ है. बारिश के दिनों में यहां पढ़ने वाले बच्चों के परिजन इस वजह से डरे हुए रहते हैं. डर की वजह से ही इस आंगनबाड़ी केंद्र में सिर्फ 16 बच्चे ही पढ़ने आते हैं.

आंगनबाड़ी केंद्र पर खतरा

वार्ड नंबर 8 में बने इस आंगनबाड़ी केंद्र जो बच्चे पढ़ते हैं, उनके अभिभावकों का कहना है कि आंगनबाड़ी परिसर में लगे बिजली के बड़े-बड़े खंभे कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं. वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर आंगनबाड़ी का केंद्र बंद रखा जाता है ताकि कोई बच्चा खंभे के पास नहीं पहुंच सके. बच्चों के परिजन कहते हैं कि बंद कमरे में कबतक बच्चे पढ़ने को मजबूर होंगे. बच्चों को ताजी हवा तो कम से कम वहां मिलनी चाहिए.

ऊपर बिजली के तार नीचे जर्जर भवन का खतरा

आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर होने की वजह से कई जगहों से बारिश में टपकता भी है. रसोई और दीवारों से प्लास्टर उखड़-उखड़ कर गिर रहे हैं. परिजन इस बात से डरे सहमे रहते हैं कि कहीं उनके बच्चे चोटिल न हो जाएं. जर्जर भवन की वजह से पोषण आहर बनाने में भी सहायिका को दिक्कतें आती हैं.

दहशत में रहते हैं बच्चे और परिजन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो बिजली के खंभों को हटाया गया और न ही जर्जर भवन की मरम्मत कराई गई. यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्कूल की शादी पार्टी हो गया पूरा कचरा, प्रधान पाठक को DEO ने थमाया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

एमसीबी : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर, संकुल बरबसपुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित…

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख – पुकार

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है।…

1 of 4