Raipur

CGPSC Scam : पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को ईडी ने किया गिरफ्तार, 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें विशेष अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने 31 जुलाई तक सात दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी।ईडी ने टामन सिंह सोनवानी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अदालत में पेश किया था। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की विशेष अदालत ने ईडी की दलीलों को स्वीकार करते हुए सात दिन की कस्टोडियल रिमांड की अनुमति दे दी।

7 दिन तक होगी गहन पूछताछ

अब ईडी की टीम अगले सात दिनों तक टामन सिंह सोनवानी से पूछताछ करेगी। एजेंसी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, अवैध लेन-देन, आर्थिक लाभ और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज

CGPSC भर्ती घोटाला पिछले कई महीनों से जांच एजेंसियों के रडार पर है। इस मामले में पहले भी आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कार्रवाई कर चुके हैं। अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। ईडी की इस कार्रवाई को भर्ती घोटाले की जांच में बड़ा कदम माना जा रहा है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अनियमितताओं से जुड़े आर्थिक लेन-देन का लाभ किन-किन लोगों तक पहुंचा।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

CG News : स्पा सेंटर में रेड, अंदर का नजारा देख अधिकारी भी रह गए हैरान, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के ईसावा स्पा सेंटर में…

1 of 137