Bilashpur

CG Crime : कारोबारी के सूने मकान में करोड़ों की चोरी, तीर्थ यात्रा पर गए थे दंपत्ति; AC की जगह से घुसे चोर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक बड़े कारोबारी के सूने मकान में सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की है, जहां चोरों ने कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती रत्नों पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी की रकम करीब 5 करोड़ रुपये तक हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी दंपत्ति इन दिनों तीर्थ यात्रा पर बाहर गए हुए थे।

इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एसी (AC) की जगह से रास्ता बनाकर घर के अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

फिलहाल चोरी गए सामान का सटीक आकलन किया जा रहा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती रत्न सहित करोड़ों रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। चोरी की वास्तविक राशि और नुकसान का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने…

CG Viral Video : ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती तोड़ना पड़ा भारी छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करने को लेकर एक…

1 of 45