रायपुर : प्रयास स्कूल में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तारीख तय कर दी गयी है। इस संबंध में आदिम जाति विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। 22 जुलाई से 5 अगस्त तक काउंसिलिंग होगी। ये काउंसिलिंग आवंटित प्रयास स्कूल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।












































