रायपुर : जिले के आरंग में विकास कार्यों में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगपुरा, नकटा, देवदा और राखी ग्राम पंचायत के चार पूर्व सरपंचों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आरोपियों को 30 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल, रायपुर भेजा जाए। बताया जा रहा है कि, यह पूरी कार्रवाई पंचायतों में विकास कार्यों के लिए मिली सरकारी राशि के दुरुपयोग के मामले में की गई है।
सरकारी राशि के गबन का आरोप
पूर्व सरपंचों पर आरोप है कि उन्होंने विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का गलत उपयोग किया और वित्तीय अनियमितताएं कीं। मामले की जांच के बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की ओर से सभी पूर्व सरपंचों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का फैसला लिया गया।











































