समाचार

Breaking : राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सोनम को हाईकोर्ट से मिली राहत, खारिज हुई राज्य सरकार की ये याचिका

इंदौर : बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत को निरस्त करने की मांग की गई थी। अदालत के इस फैसले के साथ ही सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रहेगी।

मेघालय सरकार ने निचली अदालत के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील दायर की थी। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सरकार की दलीलों को स्वीकार नहीं किया और जमानत रद्द करने की याचिका खारिज कर दी। गौरतलब है कि निचली अदालत ने सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के दौरान प्रक्रिया संबंधी खामियों और गिरफ्तारी के आधारों की समुचित जानकारी नहीं दिए जाने को आधार बनाते हुए जमानत प्रदान की थी।

हाई कोर्ट ने फिलहाल उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, मामले में हाई कोर्ट के विस्तृत आदेश का अभी इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद अदालत के फैसले के कानूनी आधार स्पष्ट हो सकेंगे। राजा रघुवंशी हत्याकांड प्रदेश के चर्चित मामलों में शामिल है और हाई कोर्ट के इस फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं।

What's your reaction?

Related Posts

Petrol Pump Closed : आम आदमी के लिए जरूरी खबर …. नहीं मिलेगा एक बूंद भी पेट्रोल, इस वजह से यहां की सरकार ने लाई रोक

मास्को : रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में अधिकारियों ने रविवार को आम लोगों के लिए…

CG : छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर भ्रम! हाईकोर्ट में 50% पर भर्ती, अन्य विभागों में 58%; अवमानना याचिका दायर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने के राज्य सरकार के फैसले के…

1 of 4