Dhamtari

CG News : बुलडोजर एक्शन अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

धमतरी : जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजगहन बाईपास क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर किए गए पक्के निर्माणों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

मुआवजा लेने के बाद भी किया था कब्जा

जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा प्राप्त करने के बावजूद संबंधित जमीन पर कब्जा बनाए रखा था और वहां पक्का निर्माण कर लिया था। शिकायत और जांच के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

मुजगहन बाईपास पर चला बुलडोजर

राजस्व विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम सुबह मौके पर पहुंची और मुजगहन बाईपास के पास किए गए अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाते हुए निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई का हुआ विरोध

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध जताया और अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई। स्थिति तनावपूर्ण होते देख प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल को मौके पर बुलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया।

मुजगहन और तेलीनसत्ती में भी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इसी कड़ी में मुजगहन और तेलीनसत्ती गांव में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन की इस कार्रवाई को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फ्रूटी में मिला जहरीला कीड़ा, पीते ही बच्चे की बिगड़ी तबीयत, फूड विभाग को फ्रूटी भेजा गया जांच में ….

धमतरी : जिले के ग्राम करेली बड़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक परिवार की 2…

CG Crime : शराब दुकान में ‘चाकू गैंग’ का आतंक, युवक से कैश और मोबाइल लूटा, पुलिस ने नाबालिग समेत आरोपियों को दबोचा

धमतरी : धमतरी में अपराधियों के हौसले चरम पर है, लिहाजा बैखौफ बदमाशों ने शराब…

CG Crime : नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, अब अवैध कमाई से खरीदी संपत्तियां भी होंगी जब्त, गिरफ्तारी के बाद अब आर्थिक चोट

धमतरी : गांजा और हीरोइन तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते…

1 of 8