ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking : मोदी कैबिनेट के इन ​मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, एक दर्जन पर लटक रही फेरबदल की तलवार, जानिए रडार में कौन-कौन

नई दिल्ली : 18 जून को राज्यसभा चुनाव होना है, लेकिन इससे पहले मध्यप्रदेश में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के बाद पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है, जहां आज सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की भी चर्चा जोरों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी कैबिनेट के एक दर्जन मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि 18 जून के बाद कभी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकते हैं।

एक नामी मीडिया में छपी खबर के अनुसार आगामी दिनों में होने वाले उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के विधानसभा चुनलाव की तैयारियेां में जुटी भाजपा राज्यसभा चुनाव से पहले बड़े फैसले ले सकती है। सूत्रों की मानें तो कम से कम 2 कैबिनेट मंत्री और 3 राज्य मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। लेकिन राजनीतिक पंडितों की मानें तो कम से कम 12 मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किए जा सकते हैं।

गठबंधन के सहयोगी दलों को होगा फायदा?

रिपोर्ट के मुताबिक, सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि मोदी सरकार की नई कैबिनेट में JD(U), TDP, NCP और RLM जैसे सहयोगी दलों (Allies) को जगह मिल सकती है। इसमें भी नीतीश कुमार की JD(U) और चंद्रबाबू नायडू की TDP को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। जबकि, सहयोगी दलों के ज्यादातर नेताओं को राज्य मंत्री का पद मिलने की उम्मीद है।

मंत्रियों को मिल सकती है संगठन में जिम्मेदारी

कहा जा रहा है कि राज्यसभा का कार्यकाल पूरा कर रहे कई मंत्रियों को इस साल या 2027 की शुरुआत में संगठन में भेजा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि 70 साल से ज्यादा उम्र के कुछ राज्यसभा सांसदों को बदलने पर विचार किया जा सकता है और नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि भाजपा मोर्चा नेताओं को कैबिनेट में पहली बार शामिल किया जा सकता है।

इन मंत्रियों में हो सकते हैं फेरबदल

रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे, वित्त, कॉर्पोरेट अफेयर्स, कोयला, टेक्सटाइल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, ग्रामीण विकास, रसायन और उर्वरक, सहकारिता, मत्स्य पालन, जल शक्ति, कृषि और पर्यावरण, कानून और अन्य में बदलाव के आसार हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

18 जून को राज्यसभा चुनाव

18 जून को होने वाले चुनाव में आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट शामिल हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। जिन 26 सीटों के लिए चुनाव एवं उपचुनाव हो रहा है उनमें एनडीए के पास 18 सीटें हैं और इनमें भी 12 सीटें भाजपा की हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

Breaking News : धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत

नई दिल्ली : धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मेरे युवा साथियों,…

Breaking News : ‘मैं भी करूंगा आंदोलन’, अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

नई दिल्ली : नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र और विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री के…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 25