Dhamtari

CG News : गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा पति – पत्नी के बाद नगर सैनिक गिरफ्तार, जांच में सामने आई भूमिका

धमतरी : धमतरी जिले में गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अप्रैल माह में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी से जुड़े मामले की जांच के दौरान एक नया खुलासा हुआ है। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले में संलिप्त पाए गए एक नगर सैनिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मगरलोड थाना पुलिस ने अप्रैल महीने में करीब 1.660 किलोग्राम गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई थी। इस मामले में पहले एक पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस द्वारा की जा रही विस्तृत जांच और तकनीकी विश्लेषण के दौरान मामले में महेश सिन्हा नामक नगर सैनिक की भूमिका सामने आई। जांच में उसके नशे के कारोबार से जुड़े होने के संकेत मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह इस प्रकरण की तीसरी गिरफ्तारी है। आरोपी नगर सैनिक की संलिप्तता सामने आने के बाद मामले की जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े तो नहीं हैं। मगरलोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG Breaking : शिक्षक भर्ती घोटाला, 16 साल पुराने केस में तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा रिमांड पर, जानें पूरा मामला

धमतरी : शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 16 साल पुराने केस में तीन…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 11